5 जनवरी 2024 - 07:55
किरमान पहुंचे इब्राहीम रईसी, सरदार सुलेमानी को खिराजे अक़ीदत + वीडियो

शहीद क़ासिम सुलेमानी और उनके साथियों की शहादत की बरसी पर किरमान में हुए आतंकी हमले के बाद ईरान के राष्ट्रपति सय्यद इब्राहीम रईसी किरमान पहुँच गए हैं जहाँ उन्होंने शहीदों को खिराजे अक़ीदत पेश किया। किरमान के सफर पर पहुंचे सय्यद इब्राहीम रईसी ने गुलज़ार शोहदा पहुँच कर शहीद क़ासिम सुलेमानी और शहीदों को खिराजे अक़ीदत पेश करने के बाद नमाज़े सुबह की इमामत भी की।